Mithi Gobindram Public School

Affiliated to CBSE & ISO 21001:2018 Senior Secondary Boys School


News & Events


Solo Dance Competition

मिठी गोबिंदराम पब्लिक स्कूल में जूनियर विद्यार्थियों के लिए 90 के दशक वाले मनमोहक गीतों पर एकल नृत्य प्रतियोगिताओं का शानदार आयोजन 

परमहंस संत शिरोमणि हिरदाराम साहिब जी के आशीर्वाद, परम श्रद्धेय सिद्ध भाऊ जी की प्रेरणा एवं संस्था सचिव श्री घनश्याम बूलचंदानी के मार्गदर्शन में संचालित मिठी गोविंदराम पब्लिक स्कूल में नवनिर्मित,  नवीनीकरण से सुसज्जित, तकनीकी सुविधाओं से भरपूर ऑडिटोरियम में कक्षा पहली से लेकर कक्षा छठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए 'एकल नृत्य' प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत विद्यालय के विद्यार्थियों ने  नृत्य प्रतियोगिता में बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां दीं।

इस अवसर पर छात्रों का उत्साह एवं उमंग की निराली छटा देखते ही बनती थी।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री अजय बहादुर सिंह जी ने एकल नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभागी विजेता छात्रों, शिक्षकों, आयोजकों को कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु ढेर सारी शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया और छात्रों को श्रेष्ठ कलाओं का प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया।

इस कार्यक्रम के मुख्य प्रभारी विद्यालय की संगीत एवं नृत्य विभाग की प्रमुख शिक्षिका सुश्री योग्यता शर्मा, श्री भूपेश पाठक , निर्णायक मंडल में  जय रिझवानी एवं निशांत चंदनानी, कक्षा अध्यापिकाएं, सहायक कक्षा अध्यापिकाएं एवं अन्य सहयोगी शिक्षक उपस्थित थे। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों के भीतर छुपी हुई प्रतिभा को निखारना और उनके आत्मविश्वास को बढ़ावा देना था।

इस प्रतियोगिता ने सभी बच्चों के बीच एक नई खुशी, उमंग, ऊर्जा और उत्साह का संचार किया और खुशी की भावना से भाव विभोर किया। बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था।