Mithi Gobindram Public School

Affiliated to CBSE & ISO 21001:2018 Senior Secondary Boys School


News & Events


Shri Krishna Janmashtami Celebration

*मिठी गोबिंदराम पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व आनंद एवं उल्लास पूर्वक सम्पन्न*
 
"नंद घर आनंद भयो-जय कन्हैया लाल की" से गुंजायमान हुआ विद्यालय प्रांगण 
 
राजधानी के प्रतिष्ठित सीबीएसई विद्यालय मीठी गोबिंदराम पब्लिक स्कूल में आज जन्माष्टमी की छटा बिखरी रही। जूनियर विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण जी की सुंदर वेशभूषा धरण कर मंच से अनेक मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिनके माध्यम से कृष्ण-लीला के अनेक प्रसंगों का मंचन पेश किया गया। जहां कक्षा 3 के विद्यार्थी भव्य राजपाल ने श्रीकृष्ण का रूप धारण कर संस्कृत में अपना परिचय सुनाया, वहीं कक्षा 6 के विद्यार्थियों द्वारा सुंदर मधुराष्टक की प्रस्तुति दी गई।
 
सम्पूर्ण आयोजन का समन्वय विद्यालय के संस्कृत विभाग तथा संगीत विभाग की ओर से किया गया, जिसमे श्रीमती सुनीता शर्मा, मधु आसुदानी, श्री भूपेश पाठक व योग्यता शर्मा ने प्रभावी भूमिका निभाई।
कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में संस्था सचिव श्री घनश्याम बूलचंदानी, प्राचार्य श्री अजय बहादुर सिंह, विद्यालय के समस्त कोर्डिनेटर्स, शिक्षक परिवार समेत बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विद्यालय छात्र अरविंद बाबानी ने इस अवसर पर स्वागत उद्बोधन दिया।  कार्यक्रम का सफल संचालन छात्रद्वय वंश लालवानी एवं कृशिव सेठी द्वारा किया गया।